पटना पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' की बड़ी सफलता, 59 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

Patna Operation Muskan : पटना पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस अभियान में 59 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 16.50 लाख रुपये है. ये फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए हैं.

Patna Operation Muskan : पटना पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पटना पश्चिमी क्षेत्र में 59 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाया गया. बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 16.50 लाख रुपये बताई गई है.

तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता

वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थानों की पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सतत कार्रवाई के माध्यम से मोबाइल फोन बरामद किए.

इन थानों से बरामद हुए मोबाइल

अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन बरामद किए गए. इनमें—

  • दानापुर थाना : 4 मोबाइल.
  • बिक्रम थाना : 5 मोबाइल.
  • रूपसपुर थाना : 12 मोबाइल.
  • फुलवारीशरीफ थाना : 13 मोबाइल.
  • बिहटा थाना : 6 मोबाइल.
  • पिपलावा थाना : 5 मोबाइल.
  • खगौल थाना : 3 मोबाइल.
  • मनेर थाना : 11 मोबाइल.

लोगों का विश्वास लौटाना है उद्देश्य

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार ने बताया कि 'ऑपरेशन मुस्कान' का उद्देश्य गुम हुए मोबाइल फोन और अन्य सामान को खोजकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बरामद मोबाइल के साथ लोगों का विश्वास और उनके चेहरे की मुस्कान भी लौट रही है. पटना पुलिस आगे भी इस अभियान को प्रभावी ढंग से जारी रखेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >