पटना पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी आगे की कार्रवाई

Patna News: बिहटा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त नंदन महतो के घर इश्तेहार चिपकाया है. तय समय में हाजिर न होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है.

पटना से मोनू कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Patna News: बिहटा. फरार चल रहे एक अभियुक्त के खिलाफ बिहटा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने नौबतपुर थाना क्षेत्र के अमरपुरा (भवानीचक) गांव पहुंचकर अभियुक्त नंदन महतो के घर पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया.

लंबे समय से फरार था अभियुक्त, गिरफ्तारी के लिए हो रही थी छापेमारी

पुलिस के अनुसार, संबंधित मामले में अभियुक्त नंदन महतो लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद न्यायालय के निर्देश पर उद्घोषणा की प्रक्रिया पूरी की गई.

पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाकर उसे निर्धारित समय के अंदर न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि अगर अभियुक्त तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानून के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वहीं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर जिले में पुलिस अभियान लगातार जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून से बचने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बंटी यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >