पटना PMCH में कुपोषित बच्चों की मां की भी होगी जांच और इलाज, अलग कुपोषण केंद्र की होगी स्थापना

Patna News: पटना PMCH में अब कुपोषित बच्चों के साथ उनकी माताओं की भी स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए अस्पताल में अलग कुपोषण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है.

Patna News: (आनंद तिवारी की रिपोर्ट)
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में अब कुपोषित बच्चों के साथ उनकी माताओं की भी स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने अलग से कुपोषण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है.

मां और बच्चे दोनों का होगा एक साथ इलाज

अस्पताल प्रशासन के अनुसार कुपोषित बच्चों के साथ आने वाली माताओं की भी नियमित स्वास्थ्य जांच की जाएगी. यदि जांच में किसी प्रकार की बीमारी पाई जाती है तो उनका इलाज भी अस्पताल में ही किया जाएगा, जिससे दोनों को एक ही जगह बेहतर सुविधा मिल सके.

गायनी और मेडिसिन विभाग की होगी संयुक्त भूमिका

इस व्यवस्था के लिए मेडिसिन और स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग को जिम्मेदारी दी गई है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इससे इलाज की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी और समग्र होगी.

मुफ्त मिलेगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं

पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि यह पूरी सुविधा मुफ्त होगी. उन्होंने कहा कि नये भवन में गायनी वार्ड शुरू होने के बाद इस व्यवस्था को फिर से नए सिरे से लागू किया जा रहा है, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी न हो.

ALSO READ: पटना में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: सिटिजन फीडबैक में पटना देश में तीसरे स्थान पर, बिहार से टॉप-300 में सिर्फ एक शहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >