पटना के पालीगंज में Excise टीम पर फायरिंग, होमगार्ड जवान बाल-बाल बचे

Patna News: पालीगंज में आबकारी विभाग की टीम पर छापेमारी के बाद फायरिंग की गई. स्कॉर्पियो पर हमला, जवान बाल-बाल बचे. पुलिस मामले की जांच में जुटी.

पटना से सिकन्दर कुमार की रिपोर्ट
Patna News: पालीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम आबकारी विभाग (Excise Department) की टीम पर उस समय फायरिंग की घटना हुई जब टीम शराब के खिलाफ छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर वापस लौट रही थी. अख्तियारपुर पुल के पास स्कॉर्पियो वाहन को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

गिरफ्तार आरोपियों को ले जाते समय हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम महराजगंज मुसहरी इलाके में छापेमारी कर पांच शराबियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो से आबकारी थाना लौट रही थी. इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने वाहन पर फायरिंग कर दी.

स्कॉर्पियो के शीशे को भेदती हुई निकली गोली

हमले में गोली वाहन के दाहिने गेट के शीशे को तोड़ते हुए बाएं गेट से बाहर निकल गई. वाहन में सवार होमगार्ड जवान प्रिंस कुमार मिश्रा समेत सभी कर्मी और गिरफ्तार आरोपी बाल-बाल बच गए. चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.

शराब माफिया पर हमले का शक

आबकारी विभाग का आरोप है कि यह हमला शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने किया है. टीम पर जानलेवा हमला कर गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने की कोशिश की गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

पुलिस जांच में जुटी, कई एंगल पर पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वास्तव में फायरिंग हुई या पत्थरबाजी की गई.

प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने घटना पर चिंता जताई है और मामले की संयुक्त जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

ALSO READ: पटना में होगी झमाझम बारिश और आंधी-तूफान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >