Patna: पटना में हाई अलर्ट, आतंकी हमले की आशंका, एयरपोर्ट से लेकर मंदिरों तक बढ़ी निगरानी

Patna: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आतंकी संगठनों द्वारा आतंरिक सुरक्षा को प्रभावित करने की आशंका के बीच पटना जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है. पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है और शहर के 35 से अधिक स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

Patna: बिहार पुलिस मुख्यालय के आतंकी संगठनों के आतंक फैलाने और आतंरिक सुरक्षा को प्रभावित करने का प्रयास करने की आशंका जताने के बाद पटना जिला की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुबह से लेकर देर रात तक शहर और उससे सटे इलाकों में चेकिंग की जा रही है. एक-एक वाहनों की तलाशी ली जा रही है. पटना शहर में 35 से अधिक जगहों चेकिंग के लिए पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती कर दी गयी है.

डीएसपी कर रहे हैं लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग

सोमवार और मंगलवार की देर रात तक पुलिस ने तमाम मुख्य मार्गों पर चेकिंग की. इसके अलावा पटना एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल व संवेदनशील इलाके में भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. साथ ही होटलों में आंगतुक रजिस्टर की जांच की जा रही है. इसके अलावा गश्ती भी बढ़ा दी गयी है और सिटी एसपी, डीएसपी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

क्या निर्देश दिया गया

सांप्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है. पुलिस मुख्यालय ने तमाम जिला पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिये हैं. पटना जिला पुलिस को पटना जंक्शन, पटना एयरपोर्ट, महावीर मंदिर, एनटीपीसी बाढ़, गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा, सिपारा स्थित इंडियन ऑयल टर्मिनल, महत्वपूर्ण होटलों, मॉल, हॉस्पिटल आदि की निगरानी और सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जिलाधिकारी को दिया गया इंटरनेट सेवा बंद करने की शक्ति

कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा-वैसा न डाल दें, इसके लिए नजर रखने का निद्रेश पुलिस मुख्यालय ने दिया है. साथ ही किसी प्रकार की अफवाह होने पर जिलाधिकारी व एसपी को तुरंत प्रेस कांफ्रेंस कर अबिलंब खंडन करने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी को धारा 163 बीएनएसएस के तहत सोशल मीडिया पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट सेवा को बंद करने की शक्ति प्रदान कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें:  पटना में 7 मई को रात 7 बजे से ब्लैकआउट, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी, DM और SSP ने जारी किया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >