पटना वीमेंस कॉलेज में यूजी प्रवेश परीक्षा 25 मई को, 22 को जारी होगा एडमिट कार्ड

Patna News: (अमृता की रिपोर्ट) पटना वीमेंस कॉलेज में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 25 मई को आयोजित की जायेगी.

Patna News: (अमृता की रिपोर्ट) पटना वीमेंस कॉलेज में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 25 मई को आयोजित की जायेगी. कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किया जायेगा. कॉलेज ने बताया कि छात्राओं के प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत इ-मेल आईडी पर भेजे जायेंगे. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र लेकर उपस्थित होना अनिवार्य होगा. कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं से समय पर अपना इ-मेल जांचने और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

सीआइएमपी पटना का सामर्थ्य कार्यक्रम 20 मई को गया में

चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान पटना की ओर से बिहार के युवाओं के लिए विशेष करियर व कौशल विकास कार्यक्रम सामर्थ्य का आयोजन 20 मई को गया में किया जायेगा. यह कार्यक्रम जिला प्रशासन गया के सहयोग से आयोजित हो रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास व रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ छात्रों और युवाओं को आधुनिक शिक्षा, रोजगार और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी जानकारी देंगे.

ALSO READ: पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं है पर्याप्त शौचालय, पीने का पानी और बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था, हर दिन आने वाले हजारों लोग परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >