पटना के दीघा घाट पर डूबे दो शख्स, बचाने कोई नहीं उतरा, महिला सिपाही ने गंगा में लगाई छलांग

Patna News: पटना के दीघा घाट पर माघ पूर्णिमा के मौके पर दो शख्स गंगा में डूब गए. घटना के समय आसपास बड़ी भीड़ मौजूद थी, लेकिन किसी ने मदद करने की हिम्मत नहीं दिखाई. ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही तारा कुमारी ने बिना डर के पानी में छलांग लगाई और दोनों की खोज शुरू की.

Patna News: पटना के दीघा घाट पर माघ पूर्णिमा के मौके पर दो शख्स गंगा नदी में डूब गए. सूचना मिलते ही आसपास बड़ी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई. इसी बीच ड्यूटी पर तैनात महिला यातायात सिपाही तारा कुमारी ने बिना डर के नदी में छलांग लगा दी और दोनों युवकों की खोज में जुट गई.

कौन थे डूबे हुए युवक?

दीघा थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि डूबने वालों की पहचान गार्ड बाबू (50) और धनंजय कुमार (30) के रूप में की गई है. दोनों गयाजी के चाकन थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. वे सुबह के वक्त दीघा घाट पर गंगा स्नान के लिए आए थे.

दोनों को गहरे पानी की नहीं थी जानकारी

स्नान के लिए दोनों शख्स गंगा में प्रवेश किए. उनलोगों को गहरे पानी की जानकारी नहीं थी. इसी कारण वे डूब गए. घाट पर मौजूद लोग डूबते युवकों को देखकर शोर मचाने लगे, लेकिन कोई सीधे मदद के लिए आगे नहीं आया.

महिला सिपाही ने दिखाई बहादुरी

महिला सिपाही तारा कुमारी ने वहां का माहौल देखा. उसके बाद तुरंत पानी में छलांग लगा दी. दोनों युवकों की गंगा नदी में खोज शुरू की. उनका यह साहस वीडियो में भी कैद हुआ है, जिसमें वर्दी में पानी में उतरकर खोज करती तारा कुमारी दिखाई दे रही हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बचाव अभियान जारी

हालांकि, अभी तक दोनों शख्स नहीं मिले हैं. स्थानीय पुलिस, गोताखोर और SDRF टीम भी मौके पर सर्च अभियान चला रहे हैं. पुलिस ने सभी स्नान करने वालों से सतर्क रहने और गहरे पानी से सावधान रहने की अपील की है.

Also Read: बिहार में तिलक से पहले एक ही घर से उठी 4 अर्थी, सड़क हादसे में गई 10 लोगों की जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >