Patna News: पटना नगर निगम की अनोखी पहल, कबाड़ से बना रहे कलाकृति, किया जा रहा जागरूक

Patna News: पटना नगर निगम की ओर से खास पहल की गई है, जिसकी चर्चा इन दिनों खूब जोर-शोर से हो रही है. दरअसल, कबाड़ का उपयोग कर पटना नगर निगम की ओर से खूबसूरत कलाकृतियां बनाई जा रही है. साथ ही उन कलाकृतियों के जरिये लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है.

Patna News: पटना नगर निगम ने एक अनोखी पहल की. जिसकी चर्चा इन दिनों खास तौर पर हो रही है. दरअसल, पटना नगर निगम की ओर से कबाड़ का इस्तेमाल कर खूबसूरत कलाकृतियां बनाई जा रही है, जो लोगों को खूब भा रही है. उन कलाकृतियों को राजधानी पटना के प्रमुख पार्कों में लगाया गया है. जिसके कारण लोगों के लिए वह सेल्फी प्वाइंट भी बन गया है.

लोगों को खूब भा रही कलाकृतियां

कई बार कुछ चीजें जैसे कि, प्लास्टिक की बोतलें, टीन, टायर, कार्डबोर्ड समेत अन्य जिसे कबाड़ समझकर हम फेंक देते हैं. उसी से पटना नगर निगम ने मनोरम कलाकृतियां बनाई. बता दें कि, नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 22 स्थित पार्क में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है. यहां स्वामी विवेकानंद की मूर्ति,प्लास्टिक बोतलों को कंधे पर उठाया हुआ व्यक्ति, किताबों को छूता हुआ बच्च, आधुनिक बाइक और महिला के चेहरे की आकृति के साथ-साथ कई अन्य तरह की कलाकृतियां बनाई गई है, जो लोगों को अपनी ओर खींच रही है.

सुंदरता के साथ लोगों को दे रहा खास संदेश

बता दें कि, जो कोई भी लोग पार्क में जाते हैं, वह फोटो जरूर लेते हैं. वहीं, यह पार्क आम जनता के लिए पूरी तरह निःशुल्क है. भीषण गर्मी को देखते हुए यह पार्क सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक खुला रहता है. लोग यहां हरियाली के बीच समय बिताने आते हैं और स्वच्छता और रिसाइकलिंग का संदेश लेकर जाते हैं. वहीं, अब नगर निगम की योजना है कि इस तरह की और कलाकृतियां शहर के अलग-अलग पार्कों में लगाई जाए. जिससे सुंदरता के साथ-साथ लोगों को अच्छा संदेश भी जाए.  

Also Read: बिहार: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी,  शराब माफियाओं ने युवक को उतारा मौत के घाटhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/brother-funeral-procession-taken-before-sister-doli-liquor-mafia-killed-boy-in-rohtas-bihar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >