Patna News: कोर्ट के कर्मचारी की अपराधियों ने की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने फिर एक बार बेखौफ होने का परिचय दिया है. पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बीच नौबतपुर में दानापुर कोर्ट के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. गोली मारने के बाद अज्ञात बाइक सवार फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने फिर एक बार बेखौफ होने का परिचय दिया है. पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बीच नौबतपुर में दानापुर कोर्ट के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. गोली मारने के बाद अज्ञात बाइक सवार फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बिहार में कोर्ट कर्मचारी की हत्या से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दानापुर कोर्ट में कार्यरत एक वकील के मुंशी को अपराधियों ने दो गोली मार दी. जिसके बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उनकी मौत हो गई. मृतक वकील का नाम बालेश्वर पाठक बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Posted By :Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >