पटना न्यू बाईपास पर तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Patna News: पटना के न्यू बाईपास पर तेज रफ्तार टेंपो ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बेऊर निवासी सुरेन्द्र कुमार के रूप में हुई है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया.

Ptna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना के गर्दनीबाग और बेऊर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित 70 फीट न्यू बाईपास पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया.

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान बेऊर निवासी सुरेन्द्र कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र किसी निजी काम से बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी.

ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार टेंपो चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही सुरेन्द्र सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. अधिक खून बहने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

घटना के बाद न्यू बाईपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने समझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग और बेऊर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही सड़क पर यातायात को सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई.

चालक टेंपो लेकर फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है. मामले की जांच जारी है.

ALSO READ: सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल! नवादा में परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, केंद्राधीक्षक समेत तीन पर एफआईआर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >