Patna News: क्रिकेट टूर्नामेंट में मर्डर करने पहुंचे शूटर, मैच के दौरान तीन लोगों को मारी ताबड़तोड़ गोली

Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. भय का माहौल कायम हो गया. मुखिया प्रतिनिधि सहित तीन लोगों को गोली मारी गई. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार 4 अपराधियों ने दनादन फायरिंग की. जिसके बाद पुलिस अपराधियों की खोजबीन में जुट गई है.

Patna News: राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल चरम पर पहुंच गया है. पुलिस को लगातार खुली चुनौती दी जा रही है. इस बीच बड़ी खबर आ गई है, जहां पटना में आयोजित हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट गोलियों की गूंज से दहल उठा. यह पूरी घटना पालीगंज इलाके की है. दरअसल, बुधवार की रात रानी तालाब थाना क्षेत्र के महतो टोला गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. रात के करीब 12:30 बजे पुरस्कार वितरण किया जा रहा था. लेकिन, इसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई.

मुखिया प्रतिनिधि सहित तीन को मारी गोली 

बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में मुखिया प्रतिनिधि के साथ दो अन्य लोग घायल हो गए. खबर की माने तो, मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह, राजा और धर्मेंद्र को गोली मारी गई है. इधर, घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह से कोई पुराना विवाद था. इसी को लेकर गोली मारी गई है. यानी कि, बदमाशों के मुख्य टारगेट अंजनी सिंह थे. उन्हें पैर में चार गोली लगी है. तो वहीं, राजा और धर्मेंद्र को एक-एक गोली लगी. क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक और मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि ही थे.

पुलिस पूरे घटना की जांच में जुटी

ऐसे में टूर्नामेंट के दौरान दो बाइक से चार बदमाश पहुंचे और एक के बाद एक फायरिंग कर दी. हालांकि, इस घटना में सभी घायलों का इलाज चल रहा है. उधर, घटना की जानकारी देते हुए पालीगंज डीएसपी-2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि, देर रात 12:30 बजे के करीब रानी तालाब थाना क्षेत्र के महतो टोला गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरस्कार वितरण के दौरान फायरिंग की घटना हुई. इस घटना में इसी थाना क्षेत्र के तीन व्यक्ति घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. खैर पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची. गिरफ्तारी को लेकर छानबीन पुलिस की ओर से की जा रही है.

Also Read: Bihar Teacher: बिहार में इस दिन तक शिक्षकों का पूरा हो जाएगा ट्रांसफर पोस्टिंग, शिक्षा मंत्री ने TRE-4 परीक्षा पर भी दिया बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >