सरकारी बसों में यात्रा करना होगा महंगा, इतने प्रतिशत तक वृद्धि की तैयारी

Patna News: (अनुपम कुमार) डीजल की कीमत में हालिया बढ़ोतरी के बाद सरकारी बसों के किराये में वृद्धि की योजना बन रही है.

Patna News: (अनुपम कुमार) डीजल की कीमत में हालिया बढ़ोतरी के बाद सरकारी बसों के किराये में वृद्धि की योजना बन रही है. शनिवार को परिवहन विभाग और बीएसआरटीसी (BSRTC) के अधिकारियों ने इस विषय पर बैठक की. जानकारी के अनुसार, विभिन्न रूटों में 10 से 15 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने पर सहमति बनी है. किराया बढ़ाने का अंतिम निर्णय आरटीए करेगा, उसके बाद विभाग इसे लागू करेगा.

बीएसआरटीसी ने जताई थी लंबे समय से जरूरत

बीएसआरटीसी ने पिछले साल से किराया बढ़ाने की आवश्यकता जताई थी, क्योंकि लंबे समय से किराया स्थिर था. उस समय विभाग की सहमति नहीं मिलने के कारण कोई कदम नहीं उठाया गया. अब डीजल कीमत बढ़ने के बाद अधिकारियों ने मौखिक सहमति दे दी है और किराया बढ़ाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

प्राइवेट बसों ने पहले ही बढ़ाया किराया

डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमत के कारण प्राइवेट बस ऑपरेटर पहले ही 20 से 25 प्रतिशत तक किराया बढ़ा चुके हैं. ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ने इसके लिए परिवहन विभाग को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है.

ALSO READ: पटना वीमेंस कॉलेज में यूजी प्रवेश परीक्षा 25 मई को, 22 को जारी होगा एडमिट कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >