पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुघर में मत्था टेकने पटना साहिब पहुंचे

Patna News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने परिजनों के साथ पटना साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जन्मस्थान एवं सिखों के दूसरे तख्त श्री पटना साहिब में हाजिरी लगाई. पटना एयरपोर्ट पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, […]

Patna News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने परिजनों के साथ पटना साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जन्मस्थान एवं सिखों के दूसरे तख्त श्री पटना साहिब में हाजिरी लगाई. पटना एयरपोर्ट पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, कनीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह और प्रवक्ता सुदीप सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. इसके बाद उन्हें तख्त साहिब ले जाया गया.

दरबार साहिब में मत्था टेका, मिला गुरुघर का आशीर्वाद

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दरबार साहिब में मत्था टेका और गुरुघर का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री को गुरु महाराज से जुड़ी पवित्र वस्तुओं के दर्शन भी कराये गये. प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें गुरु महाराज का प्रतीक चिह्न और श्री साहिब भेंट किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश और दुनिया में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है. दरबार साहिब में उन्होंने अपने परिवार के साथ शबद कीर्तन भी सुना.

ALSO READ: पटना जीपीओ में पोस्टमैन के रिक्त पदों पर जीडीएस कर्मियों की तैनाती की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >