Patna News: डोमिसाइल के मुद्दे पर पटना की सड़कों पर उतरे आंदोलनकारी, आगे बढ़ने से पुलिस ने रोका

Patna News: बिहार में एक बार फिर डोमिसाइल के मुद्दे पर गुस्सा फूट पड़ा है. पटना की सड़कों पर आंदोलकारी बड़ी संख्या में उतर गए. इस दौरान पोस्टर-बैनर लेकर आंदोलनकारी उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. खूब बवाल इस दौरान देखने के लिए मिला.

Patna News: डोमिसाइल के मुद्दे पर एक बार फिर से बिहार में गुस्सा फूट पड़ा है. खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां, बड़ी संख्या में आंदोलनकारी सड़क पर उतर गए. इस दौरान वे हाथों में पोस्टर-बैनर लिए हुए दिखे, इसके जरिये उन्होंने डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की. साथ ही जमकर नारेबाजी भी की. आंदोलनकारी सीएम आवास के लिए बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास उन्हें रोक दिया. इस दौरान सभी आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ खूब नारे लगाए.

‘वोट दे बिहारी और नौकरी ले बाहरी, अब ये नहीं चलेगा’

बता दें कि, बिहार में लगातार डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग अभ्यर्थियों की ओर से की जा रही है. लेकिन, सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई एक्शन नहीं लेने के कारण एक बार फिर उनका गुस्सा फूट पड़ा है. आंदोलनकारियों का कहना है कि, ‘बिहार की सरकारी नौकरियों पर पहला हक हम बिहारियों का है. वोट दे बिहारी और नौकरी ले बाहरी, अब ये नहीं चलेगा.’ बता दें कि, उग्र प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस भी आंदोलनकारियों को रोकने के लिए मुस्तैदी से तैनात थी. पूरे जोश में आंदोलनकारी सीएम आवास की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन, जेपी गोलंबर पर ही उन्हें रोक दिया गया. इस दौरान आंदोलनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन की भी व्यवस्था थी.

सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

हालांकि, जेपी गोलंबर के पास ही उन्हें रोक दिया गया. किसी तरह पुलिस की ओर से उन्हें समझाया गया. लेकिन, आंदोलनकारियों की ओर से जमकर नारे सरकार के खिलाफ और डोमिसाइल लागू करने को लेकर मांग की गई. बता दें कि, इससे पहले बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार ने जानकारी दी थी कि, पटना में 5 जून को ‘संपूर्ण क्रांति’ दिवस पर बिहार की राजधानी पटना की सड़कें एक बार फिर छात्र आंदोलन की गवाह बनने जा रही हैं. छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में छात्र संगठनों का एक बड़ा समूह राज्य में डोमिसाइल (मूल निवास प्रमाण पत्र) की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेगा. यह प्रदर्शन सीधे तौर पर राज्य के सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण के लिए डोमिसाइल की अनिवार्यता के मुद्दे पर केंद्रित होगा. जिसके बाद आज उनका उग्र आंदोलन देखने के लिए मिला.

Also Read: PM Modi Bihar Visit: शहाबुद्दीन के गढ़ में दहाड़ेंगे पीएम मोदी, 20 जून को बड़ी जनसभा की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >