पटना PMCH में 10 साल से नहीं हुई वायरिंग मेंटेनेंस, आग से भारी नुकसान, 2 करोड़ की मशीनें खाक, छात्रों में भगदड़

Patna News: PMCH के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में आग लगने से करीब 2 करोड़ रुपये की मशीनें, सैंपल और हजारों किताबें जलकर खाक हो गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि विभाग में पिछले 10 वर्षों से वायरिंग का मेंटेनेंस नहीं किया गया था, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ और छात्रों में भगदड़ मच गई.

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. बायोटेक्नोलॉजी विभाग के पहले तल्ले पर अचानक आग लगने से करीब दो करोड़ रुपये की मशीनें और हजारों महत्वपूर्ण सैंपल व किताबें जलकर खाक हो गईं. घटना के दौरान परीक्षा दे रहे 25 मेडिकल छात्रों में अफरा-तफरी मच गई.

दोपहर 1:25 बजे लगी आग, परीक्षा हॉल में मची भगदड़

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1:25 बजे बायोटेक्नोलॉजी विभाग में अचानक आग लग गई. उसी समय माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 25 छात्र परीक्षा दे रहे थे, जो आग और धुएं की सूचना मिलते ही जान बचाकर बाहर भागे.

लाइब्रेरी और सैंपल रूम में भारी नुकसान

आग की चपेट में सैंपल कलेक्शन रूम आ गया, जहां रखे जांच रिपोर्ट और एचआईवी सैंपल पूरी तरह जल गए. वहीं पास स्थित लाइब्रेरी में रखी 1000 से अधिक किताबें भी आग में नष्ट हो गईं, जिससे शैक्षणिक नुकसान भी बड़ा माना जा रहा है.

करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लगभग दो करोड़ रुपये की मशीनों और सामग्री का नुकसान हुआ है. आग लगने के बाद पूरे विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुरानी वायरिंग और लापरवाही पर उठे सवाल

जानकारों के अनुसार पीएमसीएच का बायोटेक्नोलॉजी विभाग भवन 1925 का बना हुआ है. यहां बिजली की वायरिंग बेहद पुरानी है और पिछले लगभग 10 वर्षों से सही तरीके से मेंटेनेंस नहीं किया गया था, जिसे हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है.

फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फायर टीम की कई गाड़ियां राहत एवं बचाव कार्य में लगी रहीं.

विभागाध्यक्ष ने बताया स्थिति का पूरा हाल

बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतुल्य नंदन ने बताया कि धुआं फैलते ही स्टाफ और छात्र तुरंत बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

जांच के आदेश, कारणों की पड़ताल जारी

जिला फायर कमांडेंट रितेश पांडेय ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्राथमिक सूचना कंट्रोल रूम को 2:10 बजे मिली थी और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है.

परीक्षा रद्द, नई तारीख बाद में घोषित होगी

घटना के बाद एमबीबीएस सेकेंड ईयर की प्रैक्टिकल और वाइवा परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी.

दो महीने में दूसरी आग की घटना से हड़कंप

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भी पीएमसीएच के पैथोलॉजी विभाग में आग लगने की घटना हुई थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया था. लगातार घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ALSO READ: रिशु श्री के 7 साल के टेंडरों की होगी पड़ताल, कई बड़े नाम रडार पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >