भीषण गर्मी के कारण PMCH में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टी घोषित

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने भीषण गर्मी को देखते हुए 25 से 30 मई तक मेडिकल छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टी घोषित की है. साथ ही जून से अगस्त तक का परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया गया है, जिसके अनुसार 1 जून से परीक्षाएं शुरू होंगी.

Patna News: (आनंद तिवारी) भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) प्रशासन ने मेडिकल छात्रों के लिए सात दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी घोषित कर दी है. यह अवकाश 25 मई से 30 मई तक प्रभावी रहेगा.

सभी एमबीबीएस बैच के छात्रों पर लागू होगा आदेश

पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है. यह छुट्टी सत्र 2022, 2023, 2024 और 2025 बैच के सभी एमबीबीएस छात्र-छात्राओं पर लागू होगी. कॉलेज प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया है.

क्लिनिकल पोस्टिंग की भरपाई होगी

प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप ने बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छूटने वाली क्लिनिकल पोस्टिंग की अवधि को बाद में समायोजित किया जाएगा. साथ ही एक जून से सभी बैच की कक्षाएं और परीक्षाएं निर्धारित रोस्टर के अनुसार संचालित होंगी.


पीएमसीएच (PMCH) ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

PMCH प्रशासन ने जून से अगस्त तक का परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया है. इसके तहत—

  • कक्षाओं और इंटरनल असेसमेंट की तिथियां तय की गई हैं
  • सभी विभागों को परीक्षा कैलेंडर के अनुसार परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है
  • पहले और दूसरे इंटरनल एग्जाम के साथ मुख्य परीक्षा भी शामिल की गई है
  • परीक्षाओं की शुरुआत 1 जून से होगी

कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी विभागाध्यक्षों के माध्यम से लिखित रूप में सभी छात्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया है.

ALSO READ: बिहार के स्कूलों में शनिवार को होगी आधे दिन की पढ़ाई, जून से लागू हो सकता है नया शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >