पटना विमेंस कॉलेज में पीजी, डिप्लोमा व यूजी कोर्सों में नामांकन प्रक्रिया जारी, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

Patna News: पटना विमेंस कॉलेज ने सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी है. पीजी, डिप्लोमा व यूजी कोर्सों में नामांकन के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं वोकेशनल कोर्स के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू से चयन होगा. इसके अलावा एएमएम, ईसीएम और फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर सीधे नामांकन की व्यवस्था की गई है.

Patna News: पटना विमेंस कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए पीजी एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु आवेदन प्रक्रिया जारी है। कॉलेज प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। सभी आवेदन केवल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे तथा आवेदन शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से करना अनिवार्य होगा।

मेरिट के आधार पर होगा नामांकन

कॉलेज द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विभिन्न स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट तथा निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकपत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। वहीं सत्र 2026-27 के स्नातक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए भी प्रवेश कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बीएससी ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा 25 मई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक तथा बीए ऑनर्स की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, बीए और बीएससी ऑनर्स पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 70 अंकों की ओएमआर आधारित परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद पहली मेरिट सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया 1 जून से 4 जून तक कोर्सवार पूरी की जाएगी।

वोकेशनल कोर्स के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू से होगा चयन

वहीं बीसीए, बीबीए, एमबीए और बीकॉम जैसे प्रोफेशनल कोर्सों में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा एएमएम, ईसीएम और फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर सीधे नामांकन की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें: पटना, गया, भागलपुर समेत 5 शहर बनेंगे हाईटेक, 4751 करोड़ की लागत से 2037 तक बदल जाएगी तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >