पालीगंज में BLBC बैठक में बैंकों को टारगेट पूरा करने का अल्टीमेटम

Patna News: पालीगंज प्रखंड कार्यालय में आयोजित बीएलबीसी बैठक में बैंक अधिकारियों को सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाने और जून तिमाही के लक्ष्य पूरे करने का निर्देश दिया गया. बैठक में ऋण वसूली, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और रजिस्टर अपडेट को लेकर भी चर्चा हुई.

Patna News: (सुबोध कुमार नंदन) प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) पालीगंज प्रखंड की बैठक शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पालीगंज में आयोजित की गई. बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक पटना अभिषेक, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, प्रखंड स्तरीय विभागों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अभिषेक ने मार्च 2026 तिमाही में बैंक शाखाओं की उपलब्धियों की समीक्षा की. उन्होंने नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया.

उन्होंने अनर्जक आस्तियों में कमी लाने के लिए ऋण वसूली में प्रखंड कृषि समन्वयकों के साथ समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी. साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रखंड अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया.

बैठक में रजिस्टर IX और X के मिलान को लेकर भी चर्चा हुई. इसे अद्यतन करने के लिए संबंधित नीलाम पदाधिकारी कार्यालय के साथ समन्वय की आवश्यकता बताई गई.

प्रखंड प्रमुख ने बैंक प्रबंधकों से विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने में सहयोग करने की अपील की.

ALSO READ: पटना में पेट्रोल ₹110 के पार, बढ़ती कीमतों से लोगों की परेशानी बढ़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >