Patna News: एयरपोर्ट की तरह पटना जंक्शन पर प्रीमियम पार्किंग सिस्टम, जानिए टू और फोर व्हीलर के लिए कितना देना पड़ेगा चार्ज

Patna News: पटना जंक्शन पर भी अब एयरपोर्ट जैसी पार्किंग फैसिलिटी लोगों को मिलने वाली है. 27 जनवरी से प्रीमियम पार्किंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी. टू और फोर व्हीलर पार्क करने के लिए रेट लिस्ट भी रिलीज कर दिया गया है.

Patna News: पटना जंक्शन पर लोगों को नई-नई फैसिलिटी दी जा रही है. अब एयरपोर्ट की तरह यहां भी पार्किंग की सुविधा मिलेगी. जंक्शन के महावीर मंदिर की तरफ पार्किंग में अब प्रीमियम पार्किंग की तरह सुविधा दी जायेगी, जिसकी शुरुआत 27 जनवरी से होगी. इसे एयरपोर्ट की तरह प्रीमियम पार्किंग के जैसा ही डेवलप किया गया है.

क्या है पूरा सिस्टम?

जानकारी के मुताबिक, इस पार्किंग में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर इलेक्ट्रॉनिक पर्ची जारी की जायेगी. इसमें गाड़ियों के आने और जाने का रियल टाइम नोट किया जाएगा. इसी पर्ची के बेसिस पर पैसेंजर्स से पार्किंग चार्ज लिया जाएगा. पार्किंग को लेकर रेट भी रिलीज कर दिया गया है. खास बात तो यह है कि ‘पिक एंड ड्रॉप’ के तहत आठ मिनट तक कोई भी किराया नहीं लगेगा. पार्किंग चार्ज में जीएसटी भी शामिल है.

ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक बूम बैरियर की व्यवस्था की गई है. दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि हमेशा अपने यात्रियों को एक बेहतरीन सुविधा देने के लिए नया प्रयास किया गया है. ऐसे में अब पटना जंक्शन पर भी यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह ही यह नई प्रीमियम पार्किंग की सुविधा शुरू की जा रही है.

टू और फोर व्हीलर के लिए कितना लगेगा चार्ज

फोर व्हीलर गाड़ियों के लिए 8 मिनट तक कोई भी चार्ज नहीं लगेगा. 2 घंटे के लिए 80 रुपए, 6 घंटे के लिए 200 रुपए, 12 घंटे के लिए 350 रुपए, 24 घंटे के लिए 400 रुपए और 24 घंटे से ज्यादा के लिए 500 रुपए हर दिन के हिसाब से लिया जाएगा. टू व्हीलर के रेट की बात करें तो, इसके लिए भी 8 मिनट तक कोई चार्ज नहीं लगेगा. 2 घंटे के लिए 20 रुपए, 6 घंटे के लिए 25 रुपए, 12 घंटे के लिए 30 रुपए, 24 घंटे के लिए 40 रुपए, 24 घंटे से ज्यादा के लिए 50 रुपए के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा. इसके साथ ही मंथली चार्ज 1000 रुपए लगेंगे.

खास बात यह भी है कि पार्किंग में हेलमेट रखने की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिसका चार्ज 24 घंटे के लिए 10 रुपए है. इस तरह से पटना जंक्शन पर पार्किंग का नया सिस्टम 27 जनवरी से शुरू हो जाएगा.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 4 दिनों तक मौसम विभाग का पूर्वानुमान, जानें 24 घंटे में कौन जिला रहा सबसे ठंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >