पटना में होटल पर छापा: शराब पार्टी करते 5 गिरफ्तार, एक फरार

Patna News: खगौल के होटल सूर्या इन में शराब पार्टी पर छापेमारी कर पुलिस ने मैनेजर व रिसेप्शनिस्ट सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने 6.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है.

Patna News: (संजय पांडेय की रिपोर्ट) कैंट रोड स्थित त्रिभुवन मोड़ के पास होटल सूर्या इन में चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में शराब पार्टी चल रही है. सूचना के आधार पर खगौल पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापेमारी की कार्रवाई की. एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि विनोद राय अपने साथियों के साथ होटल में शराब पार्टी कर रहा था. इसके बाद इंस्पेक्टर रंजन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई.

होटल से विदेशी शराब बरामद

छापेमारी के दौरान होटल से करीब 6.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. पुलिस ने मौके से नशे की हालत में मौजूद पांच लोगों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं—

  • विनोद कुमार सिंह (भोजपुर)
  • अरविंद सिंह (खगौल, पटना)
  • अंकित कुमार (पटना)
  • अभिषेक कुमार (पटना)
  • दीपक कुमार (शाहपुर, पटना)

फरार आरोपी की तलाश जारी

मुख्य आरोपी विनोद राय फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

सभी आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में बनेगा नया IB ऑफिस, जजों को मिलेंगी नई EV गाड़ियां, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >