Patna News: पटना साहिब रेलवे स्टेशन जाने के लिए 30 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण का रास्ता साफ, सीमांकन की प्रक्रिया पूरी

Patna News: जेपी गंगा पथ के पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन जाने के लिए 30 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. अब सड़क निर्माण के लिए तैयारी शुरू की जा रही है.

Patna News: पटना. जेपी गंगा पथ के पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन जाने के लिए 30 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इस सड़क के निर्माण के लिए रेलवे की जमीन की मापी कर चिह्नित करने का काम पूरा हो गया है. इस माह के अंत तक एजेंसी द्वारा सड़क का निर्माण शुरू किया जायेगा. जून में इसे चालू करने की संभावना है. निर्माण कार्य शुरू होने से पहले रेलवे की ओर से अपनी संपत्तियों को हटाने का काम पूरा किया जायेगा. सूत्र ने बताया कि रेलवे से एमओयू होने से पहले सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने से एक स्टेप आगे बढ़ा है. अब सड़क निर्माण के लिए तैयारी शुरू की जा रही है.

न्यू बाइपास आने-जाने में सुविधा बढ़ेगी

सड़क निर्माण से संबंधित उपकरण स्थल पर लाने का काम शुरू होगा. पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन के बीच 1.55 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है. रेलवे से 18.54 एकड़ जमीन मिली है. जेपी गंगा पथ में पटना घाट के पास उतरने के लिए कनेक्टिविटी दी जा रही है. वहां से पटना साहिब स्टेशन तक रेलवे स्टेशन तक सड़क बनने से जेपी गंगा पथ की ओर से आने वाले को पटना सिटी इलाके सहित न्यू बाइपास आने-जाने में सुविधा बढ़ेगी.

अशोक राजपथ में फ्लाइओवर बनेगा

सूत्र ने बताया कि पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन के बीच सड़क निर्माण में अशोक राजपथ के पास फ्लाइओवर बनेगा. पटना घाट से अशोक राजपथ के बीच पहले सड़क का निर्माण होगा. अशोक राजपथ में ओपी साह कम्युनिटी हॉल, मालसलामी थाने के पास सड़क कंप्लीट होगा. सूत्र ने बताया कि पटना साहिब स्टेशन के पास सड़क निर्माण के लिए निजी जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. इसमें आठ मकान टूटेंगे. इसके लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

Also Read: Holi Special Train: पटना से उधना और दानापुर से वलसाड के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, समय सारिणी जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >