मौत के बाद भी बच सकती हैं कई जिंदगियां, पटना में अंगदान पर जागरूकता अभियान

Patna News: पटना में बिहार कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा देहदान, अंगदान और रक्तदान पर जागरूकता परिचर्चा आयोजित की गई. कार्यक्रम में दधीचि देहदान समिति के सदस्यों ने अंगदान और चक्षुदान के महत्व की जानकारी दी तथा लोगों को इस मानवीय अभियान से जुड़ने का संदेश दिया.

Patna News: (सुबोध कुमार नंदन) बिहार कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन (Bihar Commercial Tax Bar Association) द्वारा शुक्रवार को कमर्शियल टैक्सेज बिल्डिंग, अंटा घाट में देहदान, अंगदान एवं रक्तदान विषय पर जागरूकता परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को देहदान और अंगदान के प्रति जागरूक करना तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था.

दधीचि देहदान समिति ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में दधीचि देहदान समिति के सदस्यों ने देहदान और अंगदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.के. मिश्रा ने की. उन्होंने समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए इस अभियान को समाज के लिए बेहद जरूरी बताया. समिति की ओर से अरुण कुमार सत्यमूर्ति, मुकेश हिसारिया, विनीता मिश्रा, गोविंद कनोडिया और मनमोहन सरवगी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.

“अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा”

समिति के महासचिव मनीष कुमार बनेटिया ने कहा कि देहदान और अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. वक्ताओं ने बताया कि मृत्यु के छह घंटे के भीतर चक्षुदान संभव है और आई बैंक की टीम घर पहुंचकर 20 से 25 मिनट में पूरी प्रक्रिया पूरी करती है. एक व्यक्ति की आंखें दो से तीन लोगों को नई रोशनी दे सकती हैं.

सामाजिक जागरूकता की सराहना

कार्यक्रम में बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने भी भाग लिया और इस तरह के सामाजिक जागरूकता अभियानों की सराहना की.

ALSO READ: सड़क हादसों में कैसे बचाई जाए जान? IGIMS में डॉक्टरों को मिला विशेष प्रशिक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >