NIT पटना की श्रद्धा झा को मिला 41.37 लाख का पैकेज, कुल 550 छात्रों का अलग-अलग कंपनियों में हुआ चयन

Patna News: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) पटना ने प्लेसमेंट सत्र 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. 653 पंजीकृत छात्रों में से अब तक 550 को नौकरी के प्रस्ताव मिल चुके हैं. इस वर्ष का सबसे बड़ा पैकेज 41.37 लाख रुपये का रहा, जो श्रद्धा झा को दिया है. जो छात्रों की उत्कृष्ट प्रतिभा और एनआईटी पटना की मजबूत शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है.

Patna News: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) पटना ने मौजूदा प्लेसमेंट सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है. संस्थान के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष प्लेसमेंट प्रक्रिया के लिए 653 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से अब तक 550 छात्रों को विभिन्न कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं. यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों की तकनीकी दक्षता को दर्शाती है।

इस प्लेसमेंट सत्र का सबसे बड़ा वार्षिक पैकेज 41.37 लाख रुपये रहा है. यह ऑफर देश की प्रतिष्ठित सेमीकंडक्टर कंपनी टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स की ओर से दिया गया है. खास बात यह है कि पिछले वर्ष भी संस्थान का सबसे बड़ा पैकेज 41.37 लाख रुपये ही था.

सीएसई की छात्रा श्रद्धा झा को मिला सबसे बड़ा पैकेज

इस वर्ष कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) विभाग की आठवें सेमेस्टर की छात्रा श्रद्धा झा को टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स ने 41.37 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति का प्रस्ताव दिया है. उनकी इस सफलता से संस्थान के छात्रों में उत्साह का माहौल है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है.

बड़ी कंपनियों ने दिखाया भरोसा

प्लेसमेंट सत्र में कई प्रमुख तकनीकी कंपनियों ने भी छात्रों का चयन किया है. एटलैसियन ने एक छात्र को 34.28 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर नियुक्त किया है, जबकि उबर ने एक छात्र को 38.66 लाख रुपये के पैकेज का ऑफर दिया है. इससे स्पष्ट है कि देश की शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियां एनआईटी पटना के छात्रों की प्रतिभा पर भरोसा जता रही हैं.

10.9 लाख रुपये रहा औसत पैकेज

संस्थान के अनुसार, इस सत्र में अब तक छात्रों को मिला औसत वार्षिक पैकेज 10.9 लाख रुपये रहा है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है. बड़ी कंपनियों की भागीदारी और आकर्षक पैकेज यह साबित करते हैं कि एनआईटी पटना तकनीकी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहा है.

राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही पहचान

प्लेसमेंट के ये परिणाम न केवल संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि एनआईटी पटना के छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. संस्थान का यह प्रदर्शन आने वाले वर्षों में छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है.

Also Read: IIT Patna: छात्रों को मिला 56 लाख रुपये का सर्वोच्च पैकेज, IBM और ISRO सहित इन कंपनियों में हुआ चयन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >