Patna News: जल्द पटनावासियों के नाम होगा नया डबल डेकर फ्लाईओवर, 422 करोड़ रुपए की लागत

Patna News: पटना में 2.2 किमी लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर और मंदिरी नाला सड़क परियोजना अब लगभग पूरा होने को है. 500 करोड़ से अधिक लागत की इन योजनाओं से शहर की ट्रैफिक समस्या को काफी राहत मिलेगी. पढ़ें पूरी खबर…

Patna News: पटना के अशोक राजपथ एरिया में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने वाली बहुप्रतीक्षित डबल डेकर फ्लाईओवर परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. कारगिल चौक से पटना साइंस कॉलेज तक फैला यह फ्लाईओवर 2.2 किलोमीटर लंबा है और इसका निर्माण कुल 65 मजबूत पिलरों पर किया गया है. रात में जब यह फ्लाईओवर रोशनी से जगमगाता है, तब इसकी भव्यता और सुंदरता देखते ही बनती है.

कुल 422 करोड़ की लागत

इस परियोजना की कुल लागत 422 करोड़ रुपये है. इसका शिलान्यास 4 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था और करीब चार वर्षों में यह तैयार होकर उद्घाटन की दहलीज पर खड़ा है. उद्घाटन के बाद यह फ्लाईओवर अशोक राजपथ पर ट्रैफिक को सुगम बनाएगा, जिससे हजारों वाहन चालकों को रोजाना राहत मिलेगी.

मंदिरी नाला परियोजना

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित एक और महत्वाकांक्षी परियोजना, मंदिरी नाला को पाटकर सड़क निर्माण, भी अब तेजी से अपने मुकाम की ओर बढ़ रही है. कुल 1289 मीटर लंबे इस नाले में से 1200 मीटर को ढकने का कार्य पूरा हो चुका है. यह सड़क जुलाई के अंत तक चालू हो जाएगी.

86.98 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के अंतर्गत आरसीसी ट्विन बैरल ड्रेनेज सिस्टम, 11 मीटर चौड़ी सड़क, दो लेन, सर्विस लेन, ड्रेन, स्ट्रीट लाइट्स, यूटिलिटी डक्ट और लैंडस्केपिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है. इस नई सड़क से नेहरुपथ और अशोक राजपथ के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे फ्रेज रोड और बुद्ध मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा.

सीधे तीन लाख लोगों को मिलेगा लाभ

इस परियोजना के पूर्ण होने पर उत्तरी मंदिरी, दक्षिणी मंदिरी, बापू नगर, चीनाकोठी, क्रश्चियन कॉलोनी सहित वार्ड संख्या 21, 24, 25, 26 और 27 के हजारों निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा. यातायात की दृष्टि से यह परिवर्तनकारी योजना साबित होगी.

ALSO READ: Bihar News: आरा को जल्द मिल सकती है नमो भारत एक्सप्रेस की सौगात, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >