नेस्टिवा अस्पताल में लीज विवाद के कारण हंगामा, ऑक्सीजन बंद करने का प्रयास

Patna News: पटना के गर्दनीबाग रोड नंबर 1 स्थित नेस्टिवा मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड अस्पताल में बुधवार सुबह हंगामा हुआ.

Patna News: (आनंद तिवारी) पटना के गर्दनीबाग रोड नंबर 1 स्थित नेस्टिवा मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड अस्पताल में बुधवार सुबह हंगामा हुआ. विवाद तब शुरू हुआ जब मकान मालिक ने अस्पताल की लिफ्ट बंद कर दी.इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.

20 साल का लीज एग्रीमेंट और 35 लाख की राशि

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मकान मालिक जयप्रकाश पांडे और उनकी पत्नी स्मृति पांडे के साथ 20 साल का लीज एग्रीमेंट हुआ था. इस लीज के तहत 35 लाख रुपये अग्रिम दिए गए थे और हर महीने मुश्त राशि भी दी जाती थी. अस्पताल के निदेशक अंकेश रंजन ने कहा कि मकान मालिक अब अस्पताल खुद चलाना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन ने विरोध किया.

ICU में ऑक्सीजन बंद करने का प्रयास

अस्पताल की सीईओ डॉ. रीतू शर्मा ने आरोप लगाया कि मकान मालिक अपने समर्थकों के साथ सुबह 5:30 बजे अस्पताल परिसर में घुस आए और तोड़-फोड़ की. उन्होंने अस्पताल का मुख्य बोर्ड उखाड़ दिया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों व स्टाफ को धमकाया. साथ ही मुख्य ऑक्सीजन पाइपलाइन को बंद करने का प्रयास किया गया, जिससे ICU में भर्ती गंभीर मरीजों की जान को खतरा उत्पन्न हुआ.

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी में भी लिखित आवेदन दिया गया है. मामले की जांच और उचित कार्रवाई जारी है.

ALSO READ: चाकू की नोंक पर PMCH डॉक्टर से 4 लाख की सोने की चेन लूटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >