Patna News: आईजीआईसी का तीन साल के लिए अहमदाबाद से फिर हुआ करार, 460 दिल के छेद वाले बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

Patna News: आईजीआईसी का तीन साल के लिए अहमदाबाद से फिर करार हो गया है. इसलिए जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का इलाज अभी अहमदाबाद में जारी रहेगा.

Patna News: मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत तुरंत सर्जरी की जरूरत वाले जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का इलाज अभी अहमदाबाद में जारी रहेगा. क्योंकि इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (IGIC) व अहमदाबाद के श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल के डॉक्टरों के बीच तीन साल के लिए फिर से करार हुआ है.

फिर से तीन साल के लिए हुआ करार

गुरुवार को संस्थान के निदेशक डॉ सुनील कुमार की देखरेख में अहमदाबाद से आये डॉक्टरों के बीच एमओयू साइन किया गया. वहीं आईजीआईसी के शिशु रोग विशेषज्ञ व योजना के नोडल पदाधिकारी डॉ बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते तीन साल से अहमदाबाद के डॉक्टरों के साथ मिलकर सर्जरी की जा रही थी. जिसका कार्यकाल हाल ही में खत्म हो गया. ऐसे में गरीब मरीजों को ध्यान में रखते हुए फिर से तीन साल के लिए करार किया गया है.

460 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 400 की होगी सर्जरी

डॉ बीके सिंह व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एनके अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत नि:शुल्क सर्जरी कराने के लिए 12 व 13 फरवरी को शहर के शून्य से 18 वर्ष तक के दिल में छेद से पीड़ित कुल 460 बच्चों की स्क्रीनिंग की गयी. ये बच्चे पटना सहित पूरे बिहार के अलग-अलग जिले के हैं. इनमें करीब 400 बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी करायी जायेगी. इस सर्जरी के लिए अहमदाबाद जाने-आने रहने और खाने-पीने का खर्च बिहार सरकार वहन करती है. वहीं नॉर्मल सर्जरी आइजीआइसी में ही कर ली जायेगी.

Also Read: Bihar News: भागलपुर में अनशनकारी छात्रों ने प्रॉक्टर से नहीं की बात, अनशन पर बैठे कई छात्र-छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >