स्वास्थ्य क्षेत्र में पुस्तक का विमोचन, पद्मश्री डॉ. शांति राय सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर रहे शामिल

Patna News: स्वास्थ्य क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और आधुनिक सर्जरी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन किया गया. इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. शांति राय सहित कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने शिरकत की. कार्यक्रम में एंडोस्कोपिक और मिनिमल एक्सेस सर्जरी के बढ़ते महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई.

Patna News: (आनंद तिवारी की रिपोर्ट)
पटना स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत “Decade of Indogynae and Fertility Training (2016–2026)” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया. इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. शांति राय, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मंजू गीता मिश्रा, फॉग्सी अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा मिश्रा सहित कई प्रसिद्ध डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया.

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने एंडोस्कोपिक सर्जरी और मिनिमल एक्सेस सर्जरी के बढ़ते महत्व पर चर्चा की. पद्मश्री डॉ. शांति राय ने कहा कि इन तकनीकों के माध्यम से मरीजों को कम तकलीफ के साथ जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को समय की आवश्यकता बताया.

डॉ. मंजू गीता मिश्रा और डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में मरीज भी कम दर्द वाली आधुनिक सर्जरी की अपेक्षा रखते हैं, ऐसे में युवा चिकित्सकों को किहोल सर्जरी की तकनीकों में प्रशिक्षित करना बेहद जरूरी है. उन्होंने इस पुस्तक को चिकित्सा शिक्षा और नवाचार की प्रेरणादायक यात्रा का दस्तावेज बताया.

इस अवसर पर संस्थान की ओर से डॉ. संजीव कुमार, डॉ. कुमारी अनुराग और डॉ. पंकज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे.

ALSO READ: बिहार दरोगा मेन्स परीक्षा को रद्द करने की मांग तेज, आज 10 बजे पटना कॉलेज से शुरू होगा महाआंदोलन, अभ्यर्थी पहुंचेंगे CM हाउस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >