पटना में बीच सड़क पर CNG टैंकर से गैस लीक, अफरा-तफरी का माहौल, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

Patna News: पटना में बीच सड़क पर CNG गैस टैंकर लीक होने लगी, जिससे आस-पास में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. जिसके बाद वाल्मी कैंपस में खड़ी दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और लीक पर काबू पाया.

Patna News: पटना में बीच सड़क पर CNG गैस टैंकर लीक होने लगी, जिससे आस-पास में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. जिसके बाद वाल्मी कैंपस में खड़ी दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और लीक पर काबू पाया. गेल इंडिया कंपनी के अधिकारी देर न करते हुए मौके पर पहुंचे और लीक हो रही गैस को ठीक किया.

गेल इंडिया के जनरल मैनेजर एके सिन्हा ने बताया कि, जॉइंट में कहीं से फाल्ट होने की वजह से अचानक गैस लीक होने लगी थी. लगभग 10 किलो के आसपास गैस लीक हुई है. हालांकि, इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

Also Read: हफ्ते भर में दो बार दिखा तेंदुआ, खौफ में जी रहे एयरफोर्स कर्मी, वन विभाग का सर्च अभियान जारी

30 मिनट के अंदर गैस लीक पर पाया गया काबू

दरअसल, गैस से भरा एक टैंकर नौबतपुर से पटना बाईपास की ओर जा रहा था. इसी दौरान वाल्मी के के आस-पास अचानक गैस लीक होना शुरू हो गया. गैस लीक होता देख टैंकर का ड्राइवर गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया.

दमकल के अधिकारी कुमार अर्णव ने बताया कि, एक बड़ी गाड़ी, एक छोटी गाड़ी और बाइक से 30 मिनट के अंदर गैस लीक पर काबू पा लिया गया है. बताया जा रहा है कि SS ट्यूब के फेल होने के कारण अचानक गैस लीक होने लगी थी. इस बीच यातायात लगभग आधे घंटे तक बाधित हो गया था और आसपास के लोगों में भय का माहौल हो गया था.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >