Patna News: ड्रोन से होटलों व घरों में भेजी जाएगी ताजी मछली, ललन सिंह ने किया ऐलान

Patna News: केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि ड्रोन तकनीक से होटलों व घरों में ताजी मछली भेजी जा सकेगी. संकट के समय में मछुआरों तक लाइव जैकेट पहुंचाया जा सकेगा.

Patna News: पटना के ज्ञान भवन में शनिवार को मत्स्यपालन में ड्रोन तकनीक का उपयोग एवं प्रत्यक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि ड्रोन तकनीक से होटलों व घरों में ताजी मछली भेजी जा सकेगी. संकट के समय में मछुआरों तक लाइव जैकेट पहुंचाया जा सकेगा. मछलियों का आहार भेजा जा सकेगा. बीमारियों की पहचान हो सकेगी. कहा कि एक तालाब में चार प्रकार की मछलियों का पालन हो सकता है. देश में 175 लाख टन मछली का उत्पादन हो रहा है. मछली उत्पादन में दुनिया भर में भारत का दूसरा स्थान है. 60 हजार करोड़ की मछलियों का दूसरे देशों में अब निर्यात हो रहा है. वहीं, उन्होंने पटना के गंगा नदी पर स्थित दीघा घाट में 1.50 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का पुनस्थार्पन किया.

मछलियों का परिवहन दूसरी जगह आसानी से होगा

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मछली का परिवहन एक जगह से दूसरी जगह भी ड्रोन के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है. पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार अब मछली पालन में आत्मनिर्भर हो गया है. मंत्री हरि सहनी ने कहा कि खुद मछली मारे हैं और मुझे मछुआरों का दर्द पता है. विभाग की प्रधान सचिव डॉ एन विजय लक्ष्मी ने ड्रोन तकनीक के फायदे के बारे में जानकारी दी और धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम को एनएफडीबी हैदराबाद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विजय कुमार बेहरा, भारत सरकार की सामुद्री मात्स्यिकी की संयुक्त सचिव नीतू कुमारी, डॉ बीके दास ने संबोधित किया. मौके पर पशुपालन निदेशक नवजीत शुक्ला, मत्स्य निदेशक अभिषेक रंजन मौजूद थे.

एक लाख जाल व एक लाख नाव की मांग

इस दौरान मत्स्य पालकों-मछुआरों के लिए एक-एक लाख जाल एवं नाव की मांग की गयी. मछुआरा आवास योजना के तहत 10,000 आवास आवंटन करने का केंद्रीय मत्स्य मंत्री से अनुरोध किया गया. मौके पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पटना के पालीगंज की अंजू देवी, मोकामा की उषा देवी, मुंगेर की मीरा देवी, वैशाली की रीता रानी, समस्तीपुर के निशांत कुमार को डमी चेक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह व ललन सिंह ने दिया.

ड्रोन तकनीक का लाइव ट्रायल दिखाया गया

पटना के सभ्यता द्वार के पास ड्रोन तकनीक का लाइव ट्रायल दिखाया गया. ड्रोन द्वारा आहार और मछली उठाकर ले जाने की प्रक्रिया विभिन्न जिलों से आये किसानों को दिखायी गयी. तीन तरह के ड्रोन बारी-बारी से उड़ाये गये.

इसे भी पढ़ें: जमीन के बदले नौकरी मामले में बड़ा एक्शन, अमित कात्याल का भाई सीए राजेश कात्याल गिरफ्तार

पूर्व सीएम की बहू की राजनीति में एंट्री, इमामगंज सीट से बनी NDA की उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >