Patna News: पटना में मछुआरे की गोली मारकर हत्या, रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Patna News: पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में एक मछुआरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया है. घटना के विरोध में आक्रोशितों ने NH-31 को जाम कर दिया है.

Patna News: पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने एक मछुआरे को गोली मार दी है. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने नवादा गेट के पास NH-31 को जाम कर दिया है. मृतक की पहचान नवादा गांव के 45 वर्षीय महेंद्र सहनी के रूप में की गई है.

रंगदारी का विरोध करने पर मारी गोली

परिजनों ने बताया कि मंगलवार को महेंद्र सहनी 20 मछुआरों के साथ मछली पकड़ने नाव से छतरपुरा गंगा घाट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मोर और बरहपुर गांव के बीच अज्ञात अपराधियों ने रोक लिया और रंगदारी मांगी. इस बात का विरोध करने पर बदमाशों ने मछुआरे के सीने में गोली मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के क्रम में देर रात उसकी मौत हो गई.

Also Read: बिहार में ट्रेन हादसा, रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, एसी बोगी में मची चीख-पुकार

पहले भी अपराधियों ने की थी रंगदारी की मांग

परिजनों ने बताया कि पहले भी अपराधियों ने रंगदारी मांगी थी. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन रंगदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्येक नाव से 1-1 हजार की डिमांड की जाती है. रंगदारी नहीं देने पर धमकी दी जाती है. मृतक अपने घर में कमाने वाला इकलौता इंसान था. मोकामा थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है. अपराधियों की तलाश की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >