ESIC Admission 2026: मेडिकल की पढ़ाई का सुनहरा मौका, ESIC कोटे में 783 सीटों के लिए आवेदन शुरू

Patna News: ESIC Admission 2026-27 के लिए MBBS, BDS, and B.Sc. Nursing पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. देशभर के 22 संस्थानों में कुल 783 सीटें बीमित व्यक्तियों के आश्रितों के लिए आरक्षित की गई हैं.

Patna News: (सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट)
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए MBBS, BDS, and B.Sc. Nursing पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना के तहत बीमित कर्मचारियों के आश्रितों को रियायती शुल्क पर मेडिकल शिक्षा का अवसर मिलेगा.


MBBS, BDS और Nursing में प्रवेश का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू

ESIC ने बीमित व्यक्तियों (IP) के आश्रितों के लिए देशभर के मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस पहल का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराना है.


कुल 783 सीटें आरक्षित, MBBS की सबसे ज्यादा सीटें

ईएसआईसी के अनुसार देशभर के 22 मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग संस्थानों में कुल 783 सीटें आरक्षित की गई हैं. इनमें 695 सीटें एमबीबीएस, 28 सीटें बीडीएस और 60 सीटें बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित हैं.


DGHS काउंसलिंग के जरिए होगा दाखिला

सभी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा आयोजित केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से पूरी की जाएगी. अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार काउंसलिंग में भाग लेना होगा.


बेहद कम फीस में मिलेगी मेडिकल शिक्षा

ईएसआईसी के बिहार क्षेत्रीय निदेशक सीए निरंजन कुमार ने बताया कि चयनित छात्रों को अत्यंत रियायती शुल्क पर पढ़ाई का अवसर मिलेगा. एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए वार्षिक शुल्क 24 हजार रुपये तथा बीएससी नर्सिंग के लिए मात्र 10 हजार रुपये निर्धारित किया गया है. किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क या डोनेशन नहीं लिया जाएगा.


आवेदन के लिए ये शर्तें पूरी करना जरूरी

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के अभिभावक का ईएसआई अधिनियम के तहत पंजीकृत बीमित व्यक्ति होना आवश्यक है. साथ ही 30 सितंबर 2025 तक ईएसआई योजना में सक्रिय अंशदाता होना भी अनिवार्य होगा. उम्मीदवार को नीट (यूजी) 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और संबंधित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा.


IP Ward Certificate लेना होगा अनिवार्य

पात्र अभ्यर्थियों को ईएसआईसी पोर्टल से आईपी वार्ड (आश्रित) प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा. यह प्रमाणपत्र प्रवेश प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है.


21 जून तक कर सकते हैं आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई है. आवेदन प्रक्रिया में ओटीपी आधारित सत्यापन किया जाएगा, इसलिए बीमित व्यक्ति का मोबाइल नंबर ईएसआईसी रिकॉर्ड में अपडेट होना आवश्यक है. इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है.

ALSO READ: क्या बंद हो जाएगा खान सर का कोचिंग सेंटर? 15 दिनों का अल्टीमेटम, नए मामले में घिरे फैसल खान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >