डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा 2026 के कई परीक्षा केंद्र बदले, BCECEB ने जारी किया नोटिस

Patna News: (अनुराग प्रधान) बिहार संयुक्त प्रेवश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB)ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीईसीई)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है.

Patna News: (अनुराग प्रधान) बिहार संयुक्त प्रेवश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB)ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीईसीई)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. बोर्ड ने गया जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है. यह परीक्षा 23 और 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अपरिहार्य कारणों से गया जोन के चार परीक्षा केंद्रों को बदल दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बदला गया है, उनके लिए नया एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.

इन परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया

परीक्षा केंद्र कोड 2101:
पहले – अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, कटारी हिल रोड, गया
अब – डीएवी पब्लिक स्कूल, कैंट एरिया, गया
परीक्षा केंद्र कोड 2104:
पहले – महावीर इंटर कॉलेज, स्वराजपुरी रोड, गया
अब – उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गौरी कन्या, मानपुर, भुसुंडा, गया
परीक्षा केंद्र कोड 2111:
पहले – गर्ल्स प्लस-2 स्कूल, रमना रोड, गया
अब – शताब्दी पब्लिक स्कूल, कटारी हिल रोड, गया
परीक्षा केंद्र कोड 2113:
पहले – रामरुचि बालिका इंटर स्कूल, राजेंद्र पथ, न्यू गोदाम, गया
अब – प्लस-2 हाई स्कूल, चाकंद, गया

नया एडमिट कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड

BCECEB ने संबंधित अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल इन चार परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है, जबकि 23 और 24 मई 2026 के लिए निर्धारित अन्य सभी परीक्षा केंद्र पूर्ववत रहेंगे.

ALSO READ: पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं है पर्याप्त शौचालय, पीने का पानी और बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था, हर दिन आने वाले हजारों लोग परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >