दानापुर लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन गिरफ्तार; नकदी, हथियार और जेवरात बरामद

Patna News: दानापुर के शाहपुर स्थित हथियाकांध में दिनदहाड़े हुई लूटकांड का पुलिस ने दो दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की नकदी, हथियार और जेवरात बरामद किए गए हैं.

Patna News (संजय कुमार की रिपोर्ट)
पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकांध गांव में दिनदहाड़े हुई लूटकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से लूटी गई 3.42 लाख रुपये की नकदी, हथियार, मोबाइल फोन और आभूषण बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार घटना की साजिश घर से जुड़े एक परिचित की सूचना पर रची गई थी.

वृद्ध महिला को बंधक बनाकर की गई थी लूट

एएसपी शिवम धाकड़ ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शुक्रवार को हथियाकांध निवासी राजेंद्र साव के घर तीन बदमाश पानी पीने के बहाने घुसे थे. इसके बाद उन्होंने घर में मौजूद वृद्ध महिला को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे.

एसआईटी गठन के बाद मिली सफलता

घटना के बाद सिटी एसपी पश्चिमी के निर्देश पर एएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था. वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने मकदुमपुर दीघा निवासी पवन कुमार, लक्ष्मीचक शाहपुर निवासी कौशल कुमार और दीघा गेट नंबर-94 निवासी हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

हथियार, नकदी और मोबाइल बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी पिस्टल, चार कारतूस, एक एयरगन, घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन, लूटे गए 3 लाख 42 हजार 200 रुपये नकद तथा आभूषण बरामद किए हैं. पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है.

घर की जानकारी मिलने के बाद रची गई थी साजिश

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गृहस्वामी की बहू प्रीति कुमारी की आरोपी पवन कुमार से फोन पर बातचीत होती थी. इसी दौरान घर में रखे नकदी और जेवरात की जानकारी आरोपियों तक पहुंची. पुलिस का दावा है कि इसी सूचना के आधार पर लूट की योजना बनाई गई और घटना को अंजाम दिया गया.

प्रीति की तलाश में छापेमारी

पुलिस के अनुसार मामले में प्रीति कुमारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: बिहटा में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >