पटना में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, 1.78 लाख रुपये उड़ाए, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक खाता

Patna News: पटना में साइबर ठगों ने स्मार्ट मीटर अपडेट करने का झांसा देकर एक व्यक्ति को फर्जी लिंक भेजा और उसके बैंक खाते से 1.78 लाख रुपये निकाल लिए. पीड़ित को पहले 100 रुपये का रिचार्ज करने के लिए फंसाया गया, जिसके बाद उसका मोबाइल हैक कर पूरा बैंक खाता खाली कर दिया गया.

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें बदमाशों ने स्मार्ट मीटर अपडेट करने का झांसा देकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.78 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को फर्जी लिंक भेजकर पहले 100 रुपये का रिचार्ज कराया गया और फिर मोबाइल हैक कर पूरी रकम साफ कर दी गई.

स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर फोन कॉल

पटनासिटी के रहने वाले मो. कमाल अहमद को अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें बदमाशों ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर कहा कि उनका स्मार्ट मीटर अपडेट करना जरूरी है. इसके लिए केवल 100 रुपये का रिचार्ज करना होगा.

फर्जी लिंक भेजकर कराया रिचार्ज

ठगों ने पीड़ित को एक लिंक भेजा और उसी के जरिए 100 रुपये का रिचार्ज करने को कहा. जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक कर भुगतान किया, बदमाशों ने उनके मोबाइल को हैक कर लिया और बैंक खाते तक पहुंच बना ली.

कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाए 1.78 लाख रुपये

मोबाइल हैक होते ही बदमाशों ने खाते से 1.78 लाख रुपये की निकासी कर ली. पीड़ित को जब तक कुछ समझ आता, तब तक पूरी रकम गायब हो चुकी थी.

साइबर थाने में दर्ज हुआ केस

घटना के बाद मो. कमाल अहमद ने पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फर्जी लिंक व नंबर की ट्रेसिंग की जा रही है.

साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी

साइबर थाना पुलिस के अनुसार, बिजली मीटर अपडेट करने के नाम पर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लगभग रोजाना ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा देते हैं.

पुलिस की अपील: अनजान लिंक से रहें सावधान

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें. बिजली विभाग या किसी भी सरकारी सेवा के नाम पर आने वाले ऐसे संदेश पूरी तरह फर्जी हो सकते हैं.

ALSO READ: JEE Advanced 2026 में गयाजी के शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >