Patna News: CM आवास का घेराव करने पहुंचे BPSC TRE-3 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने खदेड़ा

Patna News: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां बीपीएससी टीआरई-3 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हो गया है. सभी अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन, इस दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया.

Patna News: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आई है, जहां बीपीएससी टीआरई-3 के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, बीपीएससी टीआरई-3 के कैंडिडेट्स सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे थे. लेकिन, इस दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया. अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. खबर है कि, कई कैंडिडेट्स घायल भी हो गए हैं.

सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग

बता दें कि, बीपीएससी टीआरई-3 के अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग पिछले कई महीने से कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर एक बार फिर सभी अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे थे. अभ्यर्थियों की मांग है कि, सरकार की ओर से या तो रिजल्ट जारी किया जाए या फिर फांसी दे दी जाए. कैंडिडेट्स अपनी मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया. 

24 मार्च को भी किया था प्रदर्शन

बता दें कि, इससे पहले 24 मार्च को भी अभ्यर्थियों की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया था. शिक्षा मंत्री जब वहां पहुंचे तो कैंडिडेट्स ने उन्हें घेर लिया था और सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किए जाने की मांग पर अड़ गए थे. लेकिन, किसी तरह पुलिसकर्मियों ने शिक्षा मंत्री को सुरक्षित वहां से निकाला. जिसके बाद अब तक रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण एक बार फिर से वे सभी अभ्यर्थी सड़क पर उतरे और मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया.

Also Read: बिहार में आर्थिक तंगी ने ली 9वीं की छात्रा की जान, कोचिंग फीस के दबाव में सल्फास खाकर की आत्महत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >