BPSC 72वीं परीक्षा: अल्पसंख्यक छात्रों के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग शुरू, पटना में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 72वीं बिहार लोक सेवा आयोग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए अल्पसंख्यक छात्रों को बड़ी राहत दी है. इसके तहत पटना में निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है.

Patna News: (अंबर) बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 72वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को बड़ी राहत प्रदान की है. इस योजना के अंतर्गत हज भवन, पटना स्थित हज भवन कोचिंग एवं मार्गदर्शन कोषांग में निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ कर दी गई है.

आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून, शाम 6 बजे निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट http://www.biharstatehajcommittee.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश पत्र 5 और 6 जून तक डाउनलोड किए जा सकेंगे. प्रवेश परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी, जबकि परिणाम 10 जून को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा.नामांकन प्रक्रिया 13 जून को पूरी की जाएगी और कक्षाएँ 15 जून से प्रारंभ होंगी.

निःशुल्क कोचिंग में मिलने वाली सुविधाएँ

यह कोचिंग कार्यक्रम लगभग 9 महीने का पूर्णतः आवासीय कोर्स होगा. इसमें देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के अनुभवी शिक्षकों द्वारा सामान्य अध्ययन एवं वैकल्पिक विषयों की तैयारी कराई जाएगी. इसके अलावा 24 घंटे पुस्तकालय, इंटरनेट सुविधा, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, तथा महिला छात्रों के लिए अलग वार्डन एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी. शारीरिक रूप से दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष सुविधाएँ, करियर काउंसलिंग तथा कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी इस कार्यक्रम में शामिल की गई हैं.

ALSO READ: बिहार AI Summit में GNSU के छात्रों का अभिनव प्रयास: किसानों के लिए विकसित किया गया एग्री हेल्थ एआई प्लेटफॉर्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >