पटना में बड़ी कार्रवाई: 7480 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वैन जब्त

पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में पुलिस और मद्यनिषेध टीम ने छापेमारी कर पिकअप वैन से 49 कार्टन में 7480 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया. दो तस्कर गिरफ्तार हुए और वाहन जब्त किया गया. मामला दर्ज कर पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है.

Patna News: (अजीत कुमार की रिपोर्ट) रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में पुलिस और मद्यनिषेध टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है. इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया.

छापेमारी कैसे हुई

पुलिस के अनुसार, 18 मई को मद्यनिषेध टीम को सूचना मिली थी कि शेखपुरा स्थित खुशी मैरेज हॉल के पास एक पिकअप वैन में अवैध कफ सिरप लोड है. सूचना के आधार पर रामकृष्णानगर थाना पुलिस ने औषधि निरीक्षक के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी की.

भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद

छापेमारी के दौरान पिकअप वैन (BR01GD 9114) से 49 कार्टन में रखी 100 एमएल की कुल 7480 बोतल प्रतिबंधित “विक्सी ऑफ” कफ सिरप बरामद की गई। इसकी कुल मात्रा लगभग 784 लीटर बताई गई है. इसके अलावा वाहन से पांच बोरे स्नैक्स भी मिले, जिन्हें कफ सिरप छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया था.

दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें मिंटू कुमार, पिता कामेश्वर सिंह, विशाल कुमार, पिता विनय सिंह उर्फ विनय यादव है. दोनों आरोपी दीदारगंज थाना क्षेत्र के गौरहरपुर महुली रोड, जिला पटना के रहने वाले हैं.

मामला दर्ज

इस संबंध में रामकृष्णानगर थाना कांड संख्या 487/26 दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस मामले की कर रही है जांच

छापेमारी में थानाध्यक्ष राजीव कुमार, राजेश कुमार ठाकुर, अशर्फी यादव, अरविंद कुमार, उपेंद्र कुमार मेहता सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जंक्शन पर 100 करोड़ की लागत से बनेगा दो मंजिला वेटिंग हॉल, एक साथ बैठ सकेंगे हजारों यात्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >