पटना सिटी में कुएं से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Patna News: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक धार्मिक स्थल स्थित कुएं से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Patna News: (अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट) पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक धार्मिक स्थल स्थित कुएं से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिमली शाहदरा मुहल्ले की है, जहां स्थानीय नागरिकों ने कुएं में शव होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही मालसलामी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

थानाध्यक्ष के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या हमले के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

पुलिस टीम घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं धार्मिक स्थल के कुएं से शव मिलने की घटना को लेकर आसपास के लोग भी हैरान हैं। पुलिस को आशंका है कि कुएं में गिरकर डूबने से व्यक्ति की मौत हुई होगी।

ALSO READ: जेपी गंगा पथ पर दो वाहनों में टक्कर, सवार घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >