पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत में पेयजल संकट से हाहाकार, मोटर फेल होने से सप्लाई ठप; टैंकर से राहत की कोशिश

Patna News: बिक्रम नगर पंचायत में मुख्य मोटर जल जाने से पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है. भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है. प्रशासन ने 24 घंटे में मरम्मत का निर्देश दिया है, वहीं टैंकरों के माध्यम से अस्थायी राहत दी जा रही है.

Patna News: (रवि प्रकाश की रिपोर्ट )
पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत में पिछले दो दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है. जल आपूर्ति प्रणाली का मुख्य मोटर जल जाने के कारण पूरे इलाके में पानी की सप्लाई ठप हो गई है, जिससे स्थानीय लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं. प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तत्काल राहत व्यवस्था शुरू कर दी है.

मुख्य मोटर जलने से पूरी सप्लाई ठप

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत की 25 एचपी (HP) की मेन मोटर अचानक जल जाने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है. इसके चलते पिछले 48 घंटे से पूरे इलाके में पानी की सप्लाई बंद पड़ी है.

भीषण गर्मी में लोगों की बढ़ी परेशानी

गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो गए हैं और लोगों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है.

प्रशासन ने दिए 24 घंटे में मरम्मत के निर्देश

नगर अध्यक्ष मनीता कुमारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर मोटर को दुरुस्त कर जलापूर्ति बहाल करने का सख्त निर्देश दिया है. प्रशासनिक स्तर पर मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया है.

वार्ड पार्षद की पहल से टैंकर से पानी की आपूर्ति

स्थिति सामान्य होने तक राहत देने के लिए वार्ड पार्षद स्मिता गुप्ता ने विशेष पहल की है, उनके आग्रह पर प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है.

जल्द सामान्य होगी स्थिति

नगर प्रशासन का कहना है कि अगले 24 घंटों के भीतर मोटर को ठीक कर जलापूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके.

ALOS READ: MLC Election 2026: NDA का मास्टरस्ट्रोक, पवन सिंह, निशांत कुमार समेत 8 नामों से बढ़ी सियासी हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >