Patna News : बरनवाल महासभा चुनाव में अध्यक्ष अनिल गुप्ता और अमित कुमार सचिव बने

Patna News : बरनवाल महासभा चुनाव संपन्न, अनिल गुप्ता अध्यक्ष और अमित कुमार सचिव निर्वाचित

Patna News (सुबोध कुमार नंदन) : बरनवाल महासभा की 18वीं आमचुनाव सह आमसभा का आयोजन, कदमकुआं स्थित बरनवाल भवन में संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर मतदान किया. चुनाव में अनिल कुमार गुप्ता अध्यक्ष, अमित कुमार सचिव, विवेक हर्ष महासचिव, संजय कुमार बरनवाल उपाध्यक्ष, गणेश कुमार संगठन सचिव तथा अनूप भारतीय कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए.

नए अध्यक्ष और सचिव ने पूरी निष्ठा के साथ काम करने की बात कही

यह आमचुनाव चुनाव पदाधिकारी विजय कुमार, जय शंकर बरनवाल, डा. रंजीत कुमार थे, जबकि चुनाव पर्यवेक्षक डा. दिवाकार प्रसाद के देखरेख में संपन्न हुआ. निर्वाचन के बाद अमित कुमार ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे.

Also Read : Saran News : जिला अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में अंबर श्रीवास्तव एवं एंजेल बने विजेता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >