पटना में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा; स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबे तीन श्रद्धालु, दो को बचाया गया, एक लापता

Patna News: पटना के बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट पर लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा हो गया. गंगा स्नान के दौरान तीन श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए, जिसमें 13 वर्षीय किशोर ने बहादुरी दिखाते हुए दो महिलाओं की जान बचा ली, जबकि एक किशोरी अब भी लापता है.

Patna News: बाढ़ के उत्तरवाहिनी गंगा घाट स्थित उमानाथ गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रांडी पंचायत के कुन्हा गांव से शुद्धि स्नान के लिए करीब 15 लोग ऑटो से पहुंचे थे. सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे तभी अचानक पैर फिसलने से तीन महिलाएं गहरे पानी में चली गईं.

गहरे पानी में समाईं तीन महिलाएं

स्नान के दौरान तीनों महिलाएं गंगा के गहरे हिस्से में पहुंच गईं और डूबने लगीं. घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजनों में चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े.

13 वर्षीय किशोर ने बचाई दो जानें

इस दौरान फूल-माला बेचने वाला 13 वर्षीय सनी कुमार साहस दिखाते हुए गंगा नदी में कूद गया. उसने अपनी जान जोखिम में डालकर दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि काजल कुमारी नामक किशोरी को वह नहीं बचा सका और वह पानी में डूब गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सनी अब तक अपनी जान पर खेलकर करीब 10 लोगों की जिंदगी बचा चुका है.

लापरवाही की भेंट चढ़ा 50 लाख का घाट

हादसे ने घाट निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है. करीब 50 लाख रुपये से भी अधिक की लागत से बनी नई सीढ़ी महज एक-दो साल के भीतर ही भरभराकर धराशायी हो गई. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि सीढ़ी धंसने के बावजूद प्रशासन ने पहले से कोई सुरक्षा इंतजाम या बैरिकेडिंग नहीं की थी.

प्रशासन ने शुरू की तलाश और बैरिकेडिंग

घटना की सूचना पर बाढ़ थाना अध्यक्ष बृज किशोर सिंह, सीडीपीओ रामकृष्ण, अंचल अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह और एसडीओ गरिमा लोहिया मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबी किशोरी की तलाश जारी है. साथ ही घाट पर बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग कर लोगों को गहरे पानी में जाने से रोका जा रहा है.

Also Read: बिहार के मदरसा और संस्कृत स्कूलों की होगी जांच, फर्जी संस्थानों पर लगेगा ताला, शिक्षा मंत्री का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >