ऑटो चालकों द्वारा भाड़ा वृद्धि की घोषणा की तैयारी

Patna News: ऑटो चालक सोमवार को भाड़ा वृद्धि की घोषणा करने जा रहे हैं. रविवार को दीघा आशियाना, दीघा-खगौल और बेली रोड सहित विभिन्न रूटों के ऑटो चालकों ने बैठक की. बैठक में लंबे समय से भाड़ा वृद्धि नहीं होने का हवाला देते हुए किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

Patna News: ऑटो चालक सोमवार को भाड़ा वृद्धि की घोषणा करने जा रहे हैं. रविवार को दीघा आशियाना, दीघा-खगौल और बेली रोड सहित विभिन्न रूटों के ऑटो चालकों ने बैठक की. बैठक में लंबे समय से भाड़ा वृद्धि नहीं होने का हवाला देते हुए किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया. हालांकि, नई दरों पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण सोमवार को अलग-अलग संगठनों की संयुक्त बैठक कर अंतिम निर्णय लेने पर सहमति बनी.

20 से 25 प्रतिशत किराया वृद्धि का प्रस्ताव

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के प्रांतीय महासचिव राजकुमार झा ने बताया कि सोमवार को इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा और रूटवार नई दरों की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा कि आरटीए सचिव से मिलकर विभिन्न रूटों पर 20 से 25 प्रतिशत तक किराया वृद्धि का प्रस्ताव दिया जाएगा.

निजी बस ऑपरेटरों की भी बैठक प्रस्तावित

बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि रविवार को निजी बस ऑपरेटरों की बैठक नहीं हो सकी. अब अगले एक-दो दिनों में बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें किराया वृद्धि पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आपसी बातचीत में लगभग 15 प्रतिशत किराया वृद्धि पर बस ऑपरेटरों के बीच पहले ही सहमति बन चुकी है.

ALSO READ: डीएम-एसपी हर तीन माह में व्यवसायियों के साथ करें बैठक : मुख्यमंत्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >