पटना में लफंगों पर रहेगी प्रशासन की नजर, हजारों जवानों के साथ तैनात हुई क्विक रिस्पांस टीम

Patna News: राजधानी पटना में दुर्गापूजा के दौरान 608 स्थानों पर 1200 मजिस्ट्रेट और 1500 पुलिस अफसरों के साथ 5000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती होगी. इनको भीड़ नियंत्रित करने के साथ विधि व्यवस्था कायम रखने की भी जिम्मेदारी दी गई है.

Patna News: राजधानी पटना में दुर्गापूजा के दौरान 608 स्थानों पर 1200 मजिस्ट्रेट और 1500 पुलिस अफसरों के साथ 5000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती होगी. इनको भीड़ नियंत्रित करने के साथ विधि व्यवस्था कायम रखने की भी जिम्मेदारी दी गई है. दानापुर से दीदारगंज तक शहर को 13 जोन में बांट दिया गया है.

शहरी क्षेत्र में 13 वरीय अधिकारियों के साथ 250 से अधिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. बता दें कि सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी. मंगलवार को ब्रीफिंग के दौरान डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्र ने सभी अधिकारियों को गुरुवार से अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

Also Read: बिहार में टीबी मरीजों के लिए सरकार ने खोला खजाना, अब हर माह मिलेंगे इतने रुपए

आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम की होगी तैनाती

डीएम ने कहा है कि आपात स्थिति से निपटने के लिए शहरी क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों पर चार क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती की गई है. एसडीपीओ और थानाध्यक्ष को जेपी गंगा पथ सहित सभी मुख्य मार्गों पर विशेष चौकसी बरतने और बाइकर्स गैंग के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

प्रशासन ने जारी किया निर्देश

  • बिना लाइसेंस के मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रावण वध, जुलूस, विसर्जन जुलूस पर रहेगी रोक रहेगी.
  • पंडालों के पास सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी और भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाउडस्पीकर की रखनी होगी व्यवस्था.
  • आपत्तिजनक कार्टून, आतिशबाजी और डीजे पर रोक लगाया गया है. मूर्ति का विसर्जन अस्थायी तालाब में ही करने का निर्देश दिया गया है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >