पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा और स्मैक जब्त, चार गिरफ्तार

Patna News: पटना के नदी थाना क्षेत्र पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 12 किलो गांजा और 7.54 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई के दौरान एक बाइक और दो एंड्रॉयड मोबाइल सहित पैसे भी जब्त किए गए हैं.

Patna News: पटना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष समकालीन अभियान के तहत भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, फतुहा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 9 और 10 मई की रात नदी थाना क्षेत्र में ये कार्रवाई की गई.

लाखों का नशीले पदार्थ बरामद

नदी थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में गहन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस छापेमारी में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में कच्ची दरगाह थाना क्षेत्र के आकाश कुमार (21 वर्ष) और पीयूष कुमार (19 वर्ष) शामिल हैं. इनके पास से करीब 7.54 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में समस्तीपुर और वैशाली जिले के रहने वाले समुंद्रलाल राय (25 वर्ष) तथा अजीतेश राय (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 12 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक बाइक और दो एंड्रॉयड मोबाइल और तैतीस हजार तीस रुपया भी जब्त किए हैं. बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा

इस कार्रवाई में नदी थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे. पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे भी लगातार छापेमारी की जाएगी. पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >