पटना में गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, पिता को खाना देकर खेत से लौट रहा था घर…

Patna News: पटना के बाढ़ अनुमंडल में पानी से भरे गढ्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है. घटना पटना के बेलछी प्रखंड के मनकौरा गांव का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान 19 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में की गई है.

Patna News: पटना के बाढ़ अनुमंडल में पानी से भरे गढ्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है. घटना पटना के बेलछी प्रखंड के मनकौरा गांव का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान 19 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में की गई है. घटना रविवार की बताई जा रही है.

बता दें कि युवक की मौत गड्ढे में डूबने से हो गई. वह अपने पिता राजाराम यादव को खाना पहुंचाने खेत में गया था. उसके पिता सुबह से ही खेत में खाद देने में लगे हुए थे. पिता को खाना देने के बाद वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. फिर ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे गड्ढे में युवक की लाश पड़ी हुई है. जब उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गड्ढे में अपने बेटे की लाश देखी.

Also Read: छपरा में डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन, मरीज की हुई मौत, चिकित्सक फरार

गड्ढा पार करने के दौरान गिरा युवक

परिजनों का कहना है कि खेत से घर जाने के दौरान यह घटना हुई होगी. वह गड्डा पार कर रहा होगा उसी दौरान गड्ढे में गिर गया होगा. जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई.

पुलिस ने क्या कहा?

दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे बाढ़ थाने के ASI मुकेश कुमार का कहना है कि गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर यह घटना घटी है. जिसके कारण डूबते हुए युवक को कोई नहीं देख पाया. घटना के कई घंटे बाद उसका शव मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है.

झारखंड की पुरस्कृत शिक्षिका ने PM Modi से संस्कृत में की बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >