विश्व रक्तदाता दिवस पर महावीर कैंसर संस्थान में 98 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

Patna News: विश्व रक्तदाता दिवस पर फुलवारी शरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 98 लोगों ने रक्तदान किया. शिविर का उद्देश्य मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को जागरूक करना था. संस्थान ने रक्तदाताओं का सम्मान कर नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया.

Patna News: (अजीत कुमार की रिपोर्ट) विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लायन्स महावीर कैंसर संस्थान, फुलवारी शरीफ में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 98 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया.

बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर का उद्देश्य कैंसर समेत विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था. शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ

महावीर कैंसर संस्थान के अधिकारियों ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. रक्तदाताओं के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. संस्थान के निदेशक प्रशासन डॉ. विश्वजीत सन्याल एवं चिकित्सा निदेशक डॉ. मनीषा सिंह ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए.

98 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

महावीर कैंसर संस्थान के ब्लड सेंटर विभागाध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित विशेष शिविर में कुल 98 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. उन्होंने रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया.

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. पूरे आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता का भाव देखने को मिला.

Also Read: असम विमान हादसे में भोजपुर का लाल शहीद, अग्निवीर दानिश आलम अब तिरंगे में लिपटकर लौटेगा घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >