Patna News: गांधी सेतु के बगल में फोर लेन पुल का काम 60 प्रतिशत पूरा, अगले साल मार्च में दौड़ने लगेंगे वाहन

Patna News: पटना साइड में जीरो माइल से गाय घाट तक पुल का निर्माण लगभग पूरा है. सुपर स्ट्रक्चर का काम पूरा हो गया है. अगले साल मार्च में वाहन दौड़ने लगेंगे. जेपी गंगा पथ से कनेक्टिविटी होने पर लोगों को पटना शहर में आने - जाने में काफी सहूलियत होगी.

Patna News: उत्तर व दक्षिण बिहार आने-जाने के लिए अगले साल मार्च से एक और नयी सुविधा मिलने लगेगी. महात्मा गांधी सेतु के बगल में बन रहे फोर लेन पुल का निर्माण मार्च 2026 तक पूरा होने की संभावना है. पुल का 60% काम पूरा हो गया है. पटना में जीरो माइल से हाजीपुर के बीएसएनएल चौक तक यह 14.5 किमी फोर लेन पुल बन रहा है. इपीसी मोड पर बन रहे पुल की लागत लगभग 1794 करोड़ है.

यह होगा फायदा

पुल के बनने से पटना जीरो माइल व हाजीपुर साइड में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी. जेपी गंगा पथ से कनेक्टिविटी होने से लोगों को पटना शहर में आने व जाने में काफी सहूलियत होगी. जानकारों के अनुसार नये पुल से पटना साइड से वाहन जायेंगे और हाजीपुर साइड से गांधी सेतु से वाहनों का आना होगा.

90% सुपर स्ट्रक्चर का काम पूरा

पटना साइड में जीरो माइल से गाय घाट तक पुल का निर्माण लगभग पूरा है. सुपर स्ट्रक्चर का काम पूरा हो गया है. गंगा नदी में मुख्य पुल में फाउंडेशन वर्क में 33 वेल कैप में 24 वेल कैप तैयार हैं. नौ का निर्माण चल रहा है. फ्लाइओवर निर्माण में 94% सब स्ट्रक्चर और 90% सुपर स्ट्रक्चर पूरा हो गया है.

जड़ुआ के पास बनेगा टोल प्लाजा

नये फोर लेन के निर्माण में हाजीपुर साइड में जड़ुआ के पास टोल प्लाजा बनेगा. पटना साइड में दो व हाजीपुर साइड में चार बस शेल्टर बनेंगे. ट्रैफिक परिचालन की मॉनीटरिंग के लिए एडवांस ट्रैफिक मॉनीटरिंग सिस्टम काम करेगा.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में अगले तीन दिन तक पारा बढ़ने की आशंका, प्रदेश में इस दिन से बारिश के आसार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >