पटना हाईकोर्ट में चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5000000 की ठगी, मुख्य आरोपी सुभाष चंद्र गिरफ्तार

Patna News: पटना में ठगों ने हाईकोर्ट में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 लाख की ठगी कर ली. पुलिस को गिरफ्तार आरोपी के घर से कई डाक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं.

Patna News: पटना हाईकोर्ट में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर ठग सुभाष चंद्र को कोतवाली थाना की पुलिस ने मसौढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान उसके ठिकाने से कई अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

पांच-पांच लाख रुपये वसूले

ठगी का खुलासा दो साल पहले तब हुआ था जब पटना हाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार जय कुमार सिंह ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था. शिकायत में सुभाष चंद्र के अलावा भागलपुर के रहने वाले सिंटू और श्रवण को भी आरोपी बनाया गया था. इन तीनों ने मिलकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किए और कम से कम 10 अभ्यर्थियों से चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर पांच-पांच लाख रुपये वसूले.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

संविदा कर्मियों के साथ मिलकर रची थी साजिश

कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल सिंटू और श्रवण पटना हाईकोर्ट में संविदा पर क्लर्क के रूप में काम करते थे. ये दोनों हाईकोर्ट में दस्तावेजों की फोटोकॉपी और अन्य छोटे-मोटे कामों के लिए सुभाष चंद्र को सहयोगी के रूप में रखते थे. इस दौरान जब हाईकोर्ट में चपरासी की बहाली निकली, तब उन्होंने फर्जी नियुक्ति पत्र बनाना शुरू किया. सुभाष को क्लाइंट ढूंढ़ने की जिम्मेदारी दी गई. सुभाष ने बेरोजगार युवकों से संपर्क कर प्रत्येक से पांच लाख रुपये लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र सौंप दिए.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका

एक की मौत, एक फरार

अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेकर हाईकोर्ट में ज्वॉइनिंग के लिए पहुंचे, तब ठगी का पर्दाफाश हुआ. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई. पुलिस ने बताया कि इस ठगी में शामिल सिंटू की मृत्यु हो चुकी है जबकि श्रवण अब भी फरार चल रहा है. पुलिस का कहना है कि श्रवण की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. मुख्य आरोपी सुभाष चंद्र से पूछताछ जारी है, जिससे और भी खुलासे होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >