Patna Metro Update: मेट्रो ट्रैक पहुंचा पटना, पटरी बिछाने का काम शुरू, 15 अगस्त से पहले काम पूरा करने में जुटे अधिकारी

Patna Metro Update: पटना में मेट्रो सेवा 15 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी. इसको लेकर युद्धस्तर पर काम जारी है. DMRC के अधिकारी दिन रात इस लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं. अब पटना में पटरी बिछाने का काम शुरू हो गया है. जानिए पूरा अपडेट…

Patna Metro Update: पटना मेट्रो का काम अब अंतिम चरण में है. पटना में मेट्रो परिचालन का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है. केवल 227 दिनों बाद, पटना में मेट्रो दौड़ने लगेगी. ताजा जानकारी के अनुसार, पटना में एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक बिछाने का काम फरवरी से शुरू होगा. मेट्रो ट्रैक पटना पहुंच चुका है और बैरिया स्थित डिपो में परीक्षण के तौर पर कुछ दूरी तक बिछाया भी गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC के अधिकारियों के अनुसार, 90 फीट बाइपास और जीरो माइल के पास दो जगहों पर क्रॉसिंग पर ट्रैक चढ़ाने का काम फरवरी तक पूरा करना है. 

75 फीसदी कार्य हो चुका है पूरा

ट्रैक बिछाने के काम के बाद तेजी से बिजली के खंभे लगाने और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों को पूरा किया जाएगा. फिलहाल, इस मेट्रो परियोजना का 75% कार्य पूरा हो चुका है. प्रदेश सरकार ने DMRC को 15 अगस्त तक मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच 6.63 किमी एलिवेटेड मेट्रो रूट चालू करने का लक्ष्य दिया है. इसके लिए नवंबर में 115.10 करोड़ की राशि जारी की गई है.

फर्स्ट फेज में पांच मेट्रो स्टेशन चालू करने की योजना

पहले चरण में प्रमुख पांच मेट्रो स्टेशनों को तैयार करने का लक्ष्य है, उनमें पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (आईएसबीटी), जीरो माइल, भूतनाथ रोड, खेमनीचक और मलाही पकड़ी शामिल है. खेमनीचक को इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां काम अभी सबसे अधिक बचा हुआ है. पहले चरण के इन स्टेशनों से यात्री सफर की शुरुआत कर सकेंगे.

पटना की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

15 अगस्त से शुरू हो जाएगी मेट्रो सेवा

दरअसल, पटना में मेट्रो ट्रेन सेवा के शुरुआत होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है. 15 अगस्त 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट को जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा. तय समय सीमा से  पहले फर्स्ट फेज का काम पूरा करने के लिए डीएमआरसी के अधिकारी और सरकार पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं.

ALSO READ: School Closed: शीतलहर को देखते हुए इस जिले में 1 से 5 तक के सभी स्कूल बंद, जगह-जगह अलाव जलाने के आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >