Patna Metro Update: पटना मेट्रो के किराया पर आया बड़ा अपडेट, इस आधार पर अधिकारी तय करेंगे भाड़ा

Patna Metro Update: पटना मेट्रो की सौगात जल्द ही लोगों को मिलने वाली है. इस बीच इसके किराया को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. दरअसल, बिजली दर के आधार पर पटना मेट्रो का किराया तय किया जाएगा. इसे लेकर खास तैयारी की जा रही है.

Patna Metro Update: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही पटनावासियों को मेट्रो का तोहफा देने वाले हैं. 15 अगस्त को सीएम नीतीश उद्घाटन कर सकते हैं. जिसके कारण जल्द ही निर्माण कार्य को पूरा करने की कोशिश जारी है. इस बीच पटना मेट्रो के किराए को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. खबर है कि, बिजली दर के आधार पर पटना मेट्रो का किराया तय किया जाएगा. बता दें कि, पहले चरण में मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक मेट्रो चलाने की तैयारी है. ऐसे में सभी कार्यों को तेजी से निपटाया जा रहा है. पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से नो प्रॉफिट नो लॉस पर बिजली देने की मांग की है.

15 जुलाई को हो सकता है फैसला

जानकारी के मुताबिक, बिहार विद्युत विनियामक आयोग के कोर्ट रूम में सुनवाई हुई. इस दौरान आयोग के अध्यक्ष आमिर सुबहानी, सदस्य पुरुषोत्तम सिंह यादव, सदस्य अरुण कुमार सिन्हा ने पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का पक्ष सुना. दोनों का पक्ष सुनने के बाद 15 जुलाई की तारीख तय की गई. इस दिन दोबारा से पक्ष रखने का आदेश दिया गया. इसके बाद ही फैसला सुरक्षित रख लिया जाएगा. अब तक मेट्रो का किराया तय नहीं हुआ है. लेकिन, दोनों का पक्ष सुनने बाद मेट्रो को बिजली मिलेगी और किराया तय होगा.

भाड़ा सस्ती रखना होगी प्राथमिकता

पटना मेट्रो के अधिकारी की माने तो, यात्रियों के भाड़े को सस्ती रखना प्राथमिकता होगी. इसके लिए बिजली कंपनी बिना फायदा उठाए बिजली सप्लाई दे. अगर मेट्रो का किराया महंगा होगा तो लोग मेट्रो में सफर करने के बजाए ऑटो और बस से सफर करना ही पसंद करेंगे. ऐसा होने से मेट्रो का उद्देश्य पूरा नहीं होगा.

सुबह के 5 बजे से रात के 11 बजे तक चलाने की योजना

अब तक के काम की बात करें तो, पटना जंक्शन से रुकनपुरा तक अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण का काम होना है. इसको शुरू करने की तैयारी चल रही है. जानकारी के मुताबिक, इसका निर्माण जायका के फंड से होना है. हालांकि, फंड मिलने में देरी होने के कारण अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. ऐसे में तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. साथ ही सुबह के 5 बजे से रात के 11 बजे तक ही मेट्रो चलाने की योजना है.

Also Read: Bihar Flood Alert: कोसी के रौद्र रूप ने लोगों को डराया, तेजी से बढ़ते जलस्तर ने दी टेंशन, 2 जिलों में भारी अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >